किशनगंज। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ई-किसान भवन में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ललित कुमार विश्वास के द्वारा की जा रही विभिन्न योजनाओं के अभिलेखों की जांच में त्रुटि पाई गई है। खासकर मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत गली नली पक्कीकरण योजना के वित्तीय वर्ष 2016-17 और 2017-18 में किए गए योजनाओं के अभिलेख की जांच पड़ताल में त्रुटि मिली है। गुरूवार को प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के द्वारा पाटकोई कला, तेघरिया और मजगामा पंचायतों के अभिलेखों की जांच की गई। जांचोपरांत ललित कुमार विश्वास ने बताया कि जांच के क्रम में योजना पंजी, वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति की बैठक की पंजी, सामग्री क्रय पंजी, निरीक्षण पंजी एवं अन्य पंजियों की जांच की गई। इस दौरान पंचायतों के विभिन्न योजनाओं के पंजी में कई त्रुटि पाई गई है, जिसकी विस्तृत जांच की जाएगी। इस दौरान संबंधित पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव व वार्ड सदस्य मौजूद रहे।
Tags:
Kishanganj