शतरंज में बाल मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल के सत्यम अग्रवाल ने मारी बाजी।

किशनगंज : जिला शतरंज संघ के तत्वाधान में महावीर मार्ग स्थित शतरंज प्रशिक्षण केंद्र द इंस्टीट्यूट ऑफ चेस में इसके प्रशिक्षुओं के बीच एक निश्शुल्क शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बाल मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्र सत्यम अग्रवाल ने बाजी मारी। सारे प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुस सत्यम चैंपियन बने। प्रशिक्षण केंद्र के संचालक कमल कर्मकार ने से मिली जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में शीर्ष दस 10 स्थानों में सत्यम के बाद क्रमश: सिद्धार्थ साहा, पूर्ण अवनीश, आयुष कुमार, विराट प्रिय, अंकित कुमार साह, दीया साहा, आयुषी साहा, भूमि मुंद्रा, कृष्णा साह ने जगह बनाया। वहीं रचित बिहानी व विनायक मुंद्रा सांत्वना पुरस्कार हेतु नामित किए गए। इन सभी विजेताओं को मौके पर मौजूद अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post