WhatsApp ने गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम के ज़रिए नया वर्जन 2.19.133 अपडेट पेश किया है. WABetaInfo के ट्वीट के मुताबिक वॉट्सऐप डार्क मोड फीचर पर काम कर रहा है. हालांकि ट्वीट में बताया गया है कि कि Dark Mode फीचर को सिर्फ App Bar पर ही टेस्ट किया जा रहा है. ऐप बार वॉट्सऐप का वह एरिया है जो अभी ग्रीन कलर में होता है. तो अगर डार्क मोड को सिर्फ ऐप बार के लिए पेश किया जाएगा तो इसका बाकी इंटरफेस अभी की ही तरह व्हाइट कलर का होगा. दिए गए स्क्रीनशॉट से इसे ठीक से समझा जा सकता है।
बता दें कि वॉट्सऐप ने डार्क मोड को लेकर कई जानकारियां पेश की हैं. इसी साल मार्च में वॉट्सऐप ने इस फीचर को लेकर एक और स्क्रीनशॉट जारी किया था. इसमें 2.19.85 बीटा वर्जन में डार्क मोड को स्टेटस बार के लिए रोलआउट किया गया था.डार्क मोड OLED फ्रेंडली नहीं होगा लेकिन यह डार्क ग्रे कलर पर बेस्ड है और थीम मैनेजर की मदद से इसे डार्क किया जा सकेगा.
जून के बाद इन फोन में नहीं मिलेगा WhatsApp अपडेट
वॉट्सऐप ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि 31 दिसंबर, 2019 के बाद विंडोज़ फोन में वॉट्सऐप बंद कर दिया जाएगा. वॉट्सऐप के मुताबिक, विंडोज़ फोन के लिए आखिरी अपडेट जून में पेश किया जाएगा. फिर 1 जनवरी 2020 से विंडो फोन में वॉट्सऐप नहीं चलाया जा सकेगा.
वॉट्सऐप ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि 31 दिसंबर, 2019 के बाद विंडोज़ फोन में वॉट्सऐप बंद कर दिया जाएगा. वॉट्सऐप के मुताबिक, विंडोज़ फोन के लिए आखिरी अपडेट जून में पेश किया जाएगा. फिर 1 जनवरी 2020 से विंडो फोन में वॉट्सऐप नहीं चलाया जा सकेगा.
वॉट्सऐप हमेशा अपने पुराने फोन के लिए अपडेट बंद कर देता है. इससे पहले की बात करें तो इस साल जनवरी 1, 2018 से कई फोन में वॉट्सऐप सपोर्ट बंद कर दिया गया, जिसमें नोकिया S40 और उससे पहले के ऑपरेटिंग सिस्टम मौजूद थे. वॉट्सऐप के पुराने फोन में सपोर्ट बंद करने को लेकर कहना है कि कंपनी इन प्लैटफॉर्म्स के लिए नए फीचर्स डेवलप नहीं करती है, जिसके चलते इसके कुछ फीचर्स अपने आप काम करना बंद कर देते हैं।
Tags:
Technology
