पेमेंट एप व्हाट्सएप पे के आने से पेटीएम को हो सकता है, नुकसान! Whatsapp User जरूर देखें। जानिए क्यों?


फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग ने 24 अप्रैल को यह घोषणा की थी कि कंपनी भारत में व्हाट्सएप पे को लांच करने के लिए प्रयासरत है, तब देश में डिजिटल पेमेंट्स कंपनियों को यह स्पष्ट संदेश मिल गया था कि उन्हें अपनी जमीन संभालने की जरूरत है।

व्हाट्सएप के भारत में वर्तमान में 30 करोड़ यूजर्स हैं (फेसबुक पर भारत में 30 करोड़ अन्य यूजर्स) और इसके पीटूपी यूपीआई आधारित भुगतान सेवा शुरू करते ही यह 23 करोड़ यूजर्स वाले पेटीएम से आगे निकल जाएगा।
सीएमआर के इंडस्ट्री इंटेलीजेंस ग्रुप (आईआईजी) के प्रमुख प्रभु राम ने आईएएनएस से कहा, 'भारतीयों को व्हाट्सएप से प्यार है और वे इसके माध्यम से होने वाले लेन-देन की सेवा को भी पसंद करेंगे। मैं अंदाजा लगा रहा हूं कि उद्यमी और छोटे तथा मध्यम उद्योग व्हाट्सएप पे अपनाएंगे और इसका उपयोग करेंगे।

पेटीएम के संस्थापक और सीईओ विजय शेखर शर्मा यह जानते हैं कि भविष्य में उनका सामना भयंकर वैश्विक प्रतिस्पर्धा से होगा। शर्मा ने पिछले साल ट्विटर के माध्यम से व्हाट्सएप की मूल कंपनी फेसबुक पर हमला शुरू किया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post