सभी विंडो फोन ऑपरेटिंग सिस्टम डिवाइसों (मोबाइलों) को इस साल दिसंबर के बाद व्हाट्सऐप मैसेजिंग ऐप सपोर्ट नहीं मिलेगा। व्हाट्सऐप ने इसकी पुष्टि खुद की है। अगर आप अभी भी विंडो स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको जल्दी ही एंड्रॉइड या आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम डिवाइसों पर स्विच हो जाना चाहिए।
कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि हम विंडो फोन से 31 दिसंबर 2019 के बाद मैसेजिंग ऐप सपोर्ट को वापस ले लेंगे। ऐसे में आप विंडो मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप ऐप का इस्तेमाल 31 दिसंबर 2019 या फिर अगले साल 1 जनवरी 2020 से नहीं कर पाएंगे। फेसबुक के स्वामित्व वाली इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप लगातार पुराने मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टमों को लगातार चरणबद्ध तरीके से सपोर्ट देता रहता है, हालांकि कंपनी ने अब फैसला किया है कि वह विंडो फोन को सपोर्ट देना 31 दिसंबर के बाद बंद कर देगा।
व्हाट्सएप के स्पोक्सपर्सन ने एक बयान में कहा कि हमने साल के अंत यानी 31 दिसंबर 2019 के बाद से विंडोज फोन को सपोर्ट नहीं देना का फैसला किया है। हालांकि उन्होंने बताया कि कंपनी जून में विंडो फोन को फाइनल अपडेट देगी। उन्होंने कहा कि साल के अंत तक हन विंडो फोन को सपोर्ट देते रहेंगे।
Tags:
Technology
