दिवंगत सांसद मौलाना असरारुल हक के जीवन से जुड़ी कुछ बाते :-

15 फरवरी 1942 को जन्मे सांसद मौलाना असरारुल हक 2009 से अब तक लगातार सांसद थे.दोनो ही बार वे कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते.हालांकि उन्होंने आधा दर्जन से अधिक बार लोकसभा चुनाव में अपना किस्मत आज़माया.जीत जीवन के अंतिम दो चुनावों में मिली.उनकी शिक्षा दारुल उलूम देवबंद में हुई.जहां से उन्होंने स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की.पत्नी सलमा खातून का निधन पूर्व में ही हो चुका है.अपने पीछे उन्होंने तीन पुत्र और दो पुत्री को छोड़ गए हैं।
नहीं रहे जिले के सांसद मौलाना असरारुल हक कासमी का हृदय गति रुकने से हुआ निधन,पैतृक निवास दिघलबैंक के ताराबाड़ी में ली अंतिम सांस।
आज 7/12/2018  जनाजे की नवाज़ तय नहीं हुईं हैं

किशनगंज सांसद मौलाना असरार उल हक कासमी के निधन से इलाके में शोक की लहर है, दिवंगत सांसद को उनके गांव टप्पू में सुपुर्द ए ख़ाक किया जाएगा, दोपहर 3 बजे नमाज ए जनाजा अदा की जाएगी, देर रात दिल का दौरा पड़ने से सांसद ने दुनिया को अलविदा कहा, सीमाँचल में गंगा जमुनी तहजीब के सबसे बुजुर्ग और बड़े अलम्बरदार चेहरा थे, उनके अचानक चले जाने से लोग पशोपेश में हैं।
2009 में पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए और 2014 में रिकॉर्ड मतों से दूसरी बार संसद पहुंचे, 1942 में दिघलबैंक के टप्पू तारा बाड़ी में जन्मे मौलाना असरार उल हक कासमी हमेशा से ही सभी वर्गों के बीच बेहद लोकप्रिय रहे, अमन और सद्भाव का ताउम्र सन्देश देते रहे।
मौलाना असरार उल हक कासमी देश के उन चुनिंदा सांसद में से रहें जो अपने पीछे विरासत छोड़ कर जा रहे हैं। उनका शिक्षा के क्षेत्र में जबरदस्त काम रहा है। गांव में सीबीएसई बोर्डिंग स्कूल चला कर इलाके की लड़कियों को मेनस्ट्रीम में लाने के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उनके मातहत दर्जनों दीनी इदारे संचालित हैं। प्रौढ़ शिक्षा के लिए भी इदारे चलते हैं। दर्जनभर से ज्यादा किताबें लिख चुके हैं। अखबारों में साप्ताहिक कॉलम के जरिये अपनी सोच से लोगों को वाकिफ कराते रहे हैं जो हर सप्ताह कई विदेशी भाषा में भी छपती रही है। इस लिहाज से मौलाना असरार उल हक कासमी युवा पीढ़ी के लिए बदलाव और विकास के साथ साथ अहम दस्तावेज और विरासत छोड़ कर जा रहे हैं।
किशनगंज में एएमयू सेंटर उनके कार्यकाल की बड़ी उपलब्धि रही है। इसके अलावा राजनीतिक सँघर्ष उनके जुनून का हिस्सा रहा है। अपने राजनीतिक आलोचक और विपक्ष को कुछ नहीं कहने वाले देश के इकलौते राजनेता थे। यही वजह है लोग उनके खिलाफ बोलने से पहले कई दफा सोचा करते थे। सांसद के अचानक गुजर जाने पर ऐसे लोगों को भी बेहद मलाल भी है।
2008 में कुसहा त्रासदी के दौरान सुपौल के क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य के लिए सबसे पहले पहुंच कर सुर्खियों में आये थे, आज भी उस इलाके के लोग उनके कार्य को याद करते हैं। यही वजह से उत्तर बिहार के मजलिसों में उन्हें बेहद सम्मान मिलता था और लगातार दौरे करते थे। 2016 और 2017 में सीमाँचल में बाढ़ के दौरान भी सांसद का बेहद सराहनीय माना जाता है।

दारुल उलूम देवबंद, एमएमयू कोर्ट, मिल्ली काउंसिल और जमीयत उलेमा ए हिन्द के प्रशासनिक मंडल में रह कर बहुत बड़ी आबादी के लिए कई अहम फैसले लिए। महंगाई और करप्शन के मुद्दे पर हमेशा पार्टी लाइन से हटकर बयान देने में कोई गुरेज नहीं किये और 10 जनपथ से हमेशा करीबी रिश्ता बना रहा, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और लालू प्रसाद जैसे नेता हमेशा उन्हें सम्मान देते रहे।

किशनगंज या पूर्णिया में हर एक अधिकारी उन्हें सम्मान देते थे, किसी भी अफसर को सांसद होने की खनक का अहसास नहीं कराया। जहां भी जाते बच्चे उनके साथ हो लेते थे। बिना तामझाम और काफिला के चलने वाले नेता थे मौलाना असरार उल हक कासमी। बिहार से अगर आने वाले दिनों में पद्म सम्मान के लिए अगर कोई हकदार हैं तो किशनगंज के दिवंगत सांसद अपने कार्यों को लेकर प्रबल दावेदार माने जा सकते हैं। जिस पर राज्य सरकार को गौर करने की जरूरत है।

सांसद मौलाना असरारुल हक कासमी के निधन से पूरे सीमांचल में शोक की लहर, अपूरणीय क्षति

सीमाँचल में गंगा जमुनी तहजीब के सबसे बुजुर्ग और बड़े अलम्बरदार चेहरा थे, उनके अचानक चले जाने से लोग पशोपेश में हैं। 1942 में दिघलबैंक के टप्पू तारा बाड़ी में जन्मे मौलाना असरार उल हक कासमी हमेशा से ही सभी वर्गों के बीच बेहद लोकप्रिय रहे, अमन और सद्भाव का ताउम्र सन्देश देते रहे।मौलाना असरार उल हक कासमी देश के उन चुनिंदा सांसद में से रहें जो अपने पीछे विरासत छोड़ कर जा रहे हैं। उनका शिक्षा के क्षेत्र में जबरदस्त काम रहा है। गांव में सीबीएसई बोर्डिंग स्कूल चला कर इलाके की लड़कियों को मेनस्ट्रीम में लाने के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उनके मातहत दर्जनों दीनी इदारे संचालित हैं। प्रौढ़ शिक्षा के लिए भी इदारे चलते हैं। दर्जनभर से ज्यादा किताबें लिख चुके हैं। अखबारों में साप्ताहिक कॉलम के जरिये अपनी सोच से लोगों को वाकिफ कराते रहे हैं जो हर सप्ताह कई विदेशी भाषा में भी छपती रही है। इस लिहाज से मौलाना असरार उल हक कासमी युवा पीढ़ी के लिए बदलाव और विकास के साथ साथ अहम दस्तावेज और विरासत छोड़ कर जा रहे हैं। किशनगंज में एएमयू सेंटर उनके कार्यकाल की बड़ी उपलब्धि रही है। इसके अलावा राजनीतिक सँघर्ष उनके जुनून का हिस्सा रहा है। अपने राजनीतिक आलोचक और विपक्ष को कुछ नहीं कहने वाले देश के इकलौते राजनेता थे। यही वजह है लोग उनके खिलाफ बोलने से पहले कई दफा सोचा करते थे। सांसद के अचानक गुजर जाने पर ऐसे लोगों को भी बेहद मलाल भी है। 2008 में कुसहा त्रासदी के दौरान सुपौल के क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य के लिए सबसे पहले पहुंच कर सुर्खियों में आये थे, आज भी उस इलाके के लोग उनके कार्य को याद करते हैं। यही वजह से उत्तर बिहार के मजलिसों में उन्हें बेहद सम्मान मिलता था और लगातार दौरे करते थे। 2016 और 2017 में सीमाँचल में बाढ़ के दौरान भी सांसद का बेहद सराहनीय माना जाता है।

दारुल उलूम देवबंद, एमएमयू कोर्ट, मिल्ली काउंसिल और जमीयत उलेमा ए हिन्द के प्रशासनिक मंडल में रह कर बहुत बड़ी आबादी के लिए कई अहम फैसले लिए। महंगाई और करप्शन के मुद्दे पर हमेशा पार्टी लाइन से हटकर बयान देने में कोई गुरेज नहीं किये और 10 जनपथ से हमेशा करीबी रिश्ता बना रहा, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और लालू प्रसाद जैसे नेता हमेशा उन्हें सम्मान देते रहे। किशनगंज या पूर्णिया में हर एक अधिकारी उन्हें सम्मान देते थे, किसी भी अफसर को सांसद होने की खनक का अहसास नहीं कराया। जहां भी जाते बच्चे उनके साथ हो लेते थे। बिना तामझाम और काफिला के चलने वाले नेता थे मौलाना असरार उल हक कासमी। बिहार से अगर आने वाले दिनों में पद्म सम्मान के लिए अगर कोई हकदार हैं तो किशनगंज के दिवंगत सांसद अपने कार्यों को लेकर प्रबल दावेदार माने जा सकते हैं। जिस पर राज्य सरकार को गौर करने की जरूरत है।

                  LOCAL NEWS GROUP

Post a Comment

Previous Post Next Post