हर्षोल्लास के साथ की गई भगवान चित्रगुप्त की पूजा जानिए:-


बैसा(पुर्णिया):- कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को कायस्थ समाज के साथ अन्य समाज के लोगों ने भी कलम दवात की पूजा कर भगवान चित्रगुप्त की स्तुति की। मान्यताओं के अनुसार इस दिन लेखा जोखा रखने वाले कलम-दवात के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना करने की परंपरा है। तदनुसार शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर नगर में विभिन्न स्थानों पर भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापना के अलावे श्रद्धालु अपने घरों में विधिवत पूजा अर्चना की। इस अवसर पर भगवान चित्रगुप्त की पूजा के लिए सुबह से ही कायस्थ समाज के लोग भक्ति में लीन दिखे। दोपहर में आयोजित पूजा को भव्य तरीके से मनाते हुए लोगों ने अपने-अपने घरों में भी बकायदा विधिवत भगवान की पूजा अर्चना करने के साथ ही कलम दवात की पूजा की।

Post a Comment

Previous Post Next Post